August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान : “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ”

सरायकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान : “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ”

सरायकेला: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 03 से 09 नवम्बर, 2025 तक राज्य भर में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” विषय पर साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 03 नवम्बर को सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर बाईपास रोड पर सरायकेला-खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो की उपस्थिति में ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए हित एंड रन, गुड समेरिटन कानून, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा का पालन एवं यातायात नियमों के प्रति अनुशासन संबंधी जानकारी दी गई।

डीटीओ द्वारा उपस्थित वाहन चालकों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, संयमित गति अपनाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा–निर्देशों के अंतर्गत यह अपील की गई कि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएँ, नशे की अवस्था में वाहन संचालन से बचें, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें।

प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपनी तथा अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही जीवन को गंभीर खतरे में डाल सकती है। अतः सुरक्षित ड्राइविंग को आदत बनाना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading