July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के भुईयांडीह में हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग में राज सिंह कश्यप व राजेश गिरि गिरफ्तार

जमशेदपुर के भुईयांडीह में हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग में राज सिंह कश्यप व राजेश गिरि गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेर में थाना अन्तर्गत भुईयांडीह निवासी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग कांड में शामिल शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू एवं राजेश गिरि उर्फ दांतू एक सफेद रंग के स्कूटी से मानगी बस स्टैण्ड की ओर जाते देखा गया है। जो संभवत अवैध हथियार से लैश है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा तत्काल कारवाई करते हुये रात्रि गश्ती पार्टी एवं टाईगर मोबाईल के जवान के सहयोग से पाण्डेय घाट के पास से उपरोक्त दोनों अपराधकर्मियों (राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू एवं राजेश गिरि उर्फ बालू) को गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों ने स्वयं को प्रिंस खान के गैंग का सदस्य होने तथा हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास से हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग कांड में प्रयुक्त अवैध हथियार, गोली एवं सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटी संख्या. जे.एच.05 डी. एम.-4568 भी बरामद किया गया।

10 अक्टूरब को गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटरों के द्वारा हरेराम सिंह के भूईयांडीह स्थित आवास पर रंगदारी नहीं देने के एवज में फायरिंग की घटना की गई थी, जिसके पश्चात सीतारामडेरा थाना मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में पूर्व में ही मुख्य षडयंत्रकारी अकाश सिंह एवं पुलिस मुठभेड के पश्चात शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला की रॉची पुलिस के द्वारा गिरफ्‌तार कर जेल भेजा गया है। उपरोक्त अपराधियों के गिरफ्तारी से जमशेदपुर पुल्लिस को संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में गिरफ्‌तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading