September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से एक युवक का शव बरामद

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से एक युवक का शव बरामद

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक परिसर से सटे तालाब के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी आदित्यपुर थाना को दी। सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आनंद कुमार, पिता हालदार प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। मृतक का पता सी. निर्मल महतो पथ, छोटा गम्हरिया बताया गया है।

पुलिस को मृतक के पास से अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसएमएस विभाग के एक कर्मचारी का पहचान पत्र भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading