August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

पटमदा में फुटबॉल प्रतियोगिता, शंकर स्पोर्टिंग बना चैंपियन, संजीत स्पोर्टिंग उपविजेता

पटमदा में फुटबॉल प्रतियोगिता, शंकर स्पोर्टिंग बना चैंपियन, संजीत स्पोर्टिंग उपविजेता

पटमदा : प्रखंड के ओड़िया लायाडीह मुंग डुगरी पोटो हो खेल मैदान में शनिवार को लायाडीह सोलोआना मेला कमिटी की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संजीत स्पोर्टिंग और शंकर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया जिसमें शंकर स्पोर्टिंग ने संजीत स्पोर्टिंग हराकर चैंपियन बना। विजेता शंकर स्पोर्टिंग को 20,000 रुपये और उपविजेता संजीत स्पोर्टिंग को 15,000 रुपये देकर कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। खेल के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी बबलू महतो पंहुच कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनसा राम पावरी, गोबिंद, धूबराज मुर्मू,गन्नाथ मुर्मू, सारदा हेंब्रम, सहदेव हांसदा, अनिल पावरी, धीरेन मुर्मू आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading