September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में ब्राउन शुगर के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 98 पुड़िया के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में ब्राउन शुगर के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 98 पुड़िया के साथ गिरफ्तार

== पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत है मामला दर्ज, पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर शुरू की जांच

जमशेदपुर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस को शनिवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 5.48 ग्राम) तथा ₹2200 नकद जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पुराना सीतारामडेरा उरांव बस्ती, गणेश मंदिर के पीछे मकान नंबर 601 का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुआं मैदान इलाके में ब्राउन शुगर की खुलेआम बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी-1 भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और मौके से आरोपी राजू लोहार को दबोच लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजू लोहार पहले भी ब्राउन शुगर के धंधे में शामिल रहा है।

उसके खिलाफ साकची थाना कांड संख्या 11/23, दिनांक 13 जनवरी 2023 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी पेशेवर तस्कर है और लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त है।

मुख्यालय डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार है।

राजू लोहार की गिरफ्तारी से इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पुलिस नशा तस्करी में लिप्त पूरे नेटवर्क की छानबीन और पहचान में जुट गई है। जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।”

ज्ञात हो कि ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों का नेटवर्क शहर के कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। सीतारामडेरा, साकची, कदमा, सोनारी जैसे इलाके इससे विशेष रूप से प्रभावित हैं।

पुलिस लगातार नशा विरोधी अभियान चला रही है, ताकि युवाओं को इस घातक लत से बचाया जा सके।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading