पटमदा : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पोषक क्षेत्र के गांवों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “जल है तो कल है” तथा “स्वच्छता अपनाओ, जीवन बचाओ” जैसे प्रभावशाली नारे लगाते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया।
रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल का महत्व अमूल्य है और इसका संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने एक-एक बूंद जल का सदुपयोग करने की अपील करते हुए जल संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण भी जरूरी है।
