साउथ बिहार एक्सप्रेस से उतरे 20 नाबालिग को किया गया रेस्क्यू

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात साउथ बिहार एक्सप्रेस से खरसावां जिले के आमदा से आ रही 17 नाबालिग बच्चियों और तीन नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया गया।

बच्चों के साथ एक सिस्टर और एक फादर थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी को जमशेदपुर के करनडीह में कथित प्रशिक्षण के बहाने लाया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने शक होने पर रेल पुलिस और चाइल्ड केयर को सूचना दी। रेल पुलिस ने सभी बच्चों को चाइल्ड केयर के सुपुर्द कर दिया है। वहीं फादर और सिस्टर से पूछताछ की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी स्टेशन पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि जीवन जीने की ट्रेनिंग के नाम पर भोले- भाले आदिवासी बच्चों को धर्मांतरण की योजना के तहत लाया जा रहा था। उन्होंने जीआरपी पुलिस से पूरी तरह जांच करने और बच्चों के माता- पिता को बुलाकर पूछताछ करने की मांग की है। चाइल्ड केयर के अजय गुप्ता ने बताया कि बच्चों के साथ आने वाले लोग पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं और प्रथम दृष्टि में यह धर्मांतरण से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को चाइल्ड केयर भेजा गया है। पुलिस ने फादर और सिस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हालांकि इस मामले में तीन युवकों के पकड़े जाने की भी सूचना मिल रही है और धर्मांतरण का भी मामला प्रतीत हो रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में युद्ध स्तर पर चल रहा फ्लाईओवर का काम, 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से मिलेगी राहत

2.8 किमी लंबा होगा चार लेन फ्लाईओवर 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट सभी 57 पिलर का निर्माण पूरा, अंतिम चरण...

72 घंटे बाद भी नहीं बनी बात, गुवा में ग्रामीणों का आंदोलन तेज, 20 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

गुवा । गुवा क्षेत्र में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा भूख हड़ताल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत