जमशेदपुर के नए रेल एसपी अजीत कुमार ने लिया पदभार, पहले थे रांची के सिटी एसपी

जमशेदपुर : रेल जिला के नए रेल एसपी अजीत कुमार ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। यह पदभार उन्होंने पूर्व रेल एसपी ऋषभ गर्ग से लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और परिचय प्राप्त किया। रेल एसपी ने बातचीत में बताया कि रेल में सुरक्षा-व्यवस्था को और टाईट किया जाएगा। ट्रेन यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी। रेल क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाना ही प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया जाएगा। अजीत कुमार की बात करें तो वे राजधानी रांची में सिटी एसपी के रूप में इसके पहले तक सेवा दे रहे थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रांची में पुलिस व शूटर के बीच मुठभेड़ में सत्यम पाठक गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, दो चर्चित...

कौशल किशोर सिंह की याद में सजा सांस्कृतिक मंच, नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आगाज

जमशेदपुर : शहर के तुलसी भवन में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत