September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सोनारी के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

सोनारी के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

जब्त सामान :

एक देशी पिस्टल मैग्जीन

दो जिंदा कारतूस

एक हुंडई अलकाजार कार

दो पल्सर बाइक

तीन स्मार्टफोन और दो कीपैड फोन

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर लिया है। एसएसपी द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छापेमारी कर तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा लूट में प्रयुक्त देशी पिस्टल, कार और बाइक सहित कई सामान बरामद किए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को प्राप्त गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा से मिले इनपुट के आधार पर एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त विष्णु शंकर राय को भोजपुर (बिहार) से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सौरभ मेहता उर्फ सोनू को माली थाना (औरंगाबाद, बिहार) और सुरज कुमार को हरिहरगंज थाना (पलामू) से गिरफ्तार किया गया। सुरज कुमार की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त हुंडई अलकाजार कार को भी बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों अपराधियों ने सोनारी बाजार स्थित वर्धमान ज्वेलर्स दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

विष्णु शंकर राय ने खुलासा किया कि घटना के बाद भागते समय उसने अपना देशी पिस्टल डोभो पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच में सामने आया है कि यह कांड एक कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जिन सामान को जप्त किया उनमें एक देशी पिस्टल मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस, एक हुंडई अलकाजार कार (जेएच01एफए 7150), दो पल्सर बाइक (जेएच01सीडब्ल्यू1973 एवं जेएच14एफ2939), तीन स्मार्टफोन और दो कीपैड फोन शामिल हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। बता दें कि इसी महीने 3 सितंबर को दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर वर्धमान ज्वेलर्स में लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी देखा था अभी भी कुछ अपराधियों की तलाश जारी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading