September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गोलमुरी में एक ही रात दो महिलाओं से पर्स लूटने वाला शातिर स्नैचर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोलमुरी में एक ही रात दो महिलाओं से पर्स लूटने वाला शातिर स्नैचर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में 16 सितम्बर की रात हुई दो स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विद्यापतिनगर, सिदगोड़ा निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से दोनों पीड़िताओं का सामान, मोबाइल फोन, गहने, नकदी और एक स्कूटी बरामद कर ली है।

एक ही पैटर्न पर अंजाम दी गईं दोनों वारदातें

गोलमुरी पुलिस के मुताबिक, रात 8:15 बजे पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ साकची से अपने घर लौट रहे थे। जब वे एनएमएल फ्लैट गेट के पास पहुंचे, तो पीछे से आई एक स्कूटी पर सवार युवक ने रूपाली महतो के कंधे से पर्स झपट कर फरार हो गया।

इस वारदात के महज 15 मिनट बाद, रात 8:30 बजे कोमल कुमारी, जो कि गोलमुरी चर्च के पास से गुजर रही थीं, उसी तरह स्नैचिंग की शिकार हो गईं। दोनों मामलों की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

सिदगोड़ा थाना की मदद से आरोपी गिरफ्तार
गोलमुरी थाना पुलिस ने सिदगोड़ा थाना के सहयोग से अभियान चलाया और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर शुभम कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों पीड़िताओं के पर्स, मोबाइल फोन, महिलाओं के गहने, नकद राशि, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की डुएट स्कूटी बरामद किया है.

सुनियोजित तरीके से देता था वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुभम कुमार अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। वह भीड़-भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को टारगेट कर, तेजी से स्कूटी लेकर भाग निकलता था, ताकि कोई पीछा न कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पहले भी चोरी और झपटमारी में लिप्त रहा है, जिसकी जांच अब गहराई से की जा रही है।

स्थानीय जनता ने की पुलिस की सराहना
गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही स्नैचिंग की घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल था। लेकिन इस तत्पर कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की है। लोगों ने अपील की है कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

सावधान रहने को पुलिस की ओर से अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात्रि में सुनसान क्षेत्रों से गुजरते समय सतर्क रहें, कंधे पर पर्स या बैग खुले में न रखें, दोपहिया सवार संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ज़रूरत पड़ने पर नजदीकी थाने या 100 नंबर पर कॉल करें.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading