August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की महिला समिति का गठन, इंद्रा अध्यक्ष, कमला महासचिव और सुमन बनी कोषाध्यक्ष

श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की महिला समिति का गठन, इंद्रा अध्यक्ष, कमला महासचिव और सुमन बनी कोषाध्यक्ष

जमशेदुपर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी के सभागार में आज महिला समिति का चुनाव निर्वतमान अध्यक्ष जुमना निषाद की देखरेख में संपन्न हुआ। महिला सदस्यों की टोली ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया। मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और मंदिर की प्रगति में अपनी क्षमता अनुरूप योगदान देने का आग्रह किया। दिनेश कुमार ने कहा कि माता शीतला के वार अनुसार प्रत्येक गुरुवार को माता की भव्य आरती संध्या समय होती है और उपस्थित भक्तों के बीच भोग, प्रसाद का वितरण होता है। आने वाले समय में सोमवार को भी भव्य आरती की शुरुआत की जाएगी इसलिए महिलाओं के समूह को धार्मिक कार्यों में जोड़ने की जरूरत है।

नव निर्वाचित महिला समिति : अध्यक्ष- इंद्रा देवी, उपाध्यक्ष- मनोरमा देवी,महासचिव- कमला निषाद, सचिव- पूनम देवी और कोषाध्यक्ष- सुमन निषाद।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंदिर समिति की उपाध्यक्ष मंजू ठाकुर और निवर्तमान अध्यक्ष जमुना निषाद ने अंग वस्त्र और पुष्प दे कर सम्मानित किया। महिला अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलूंगी और अधिक से अधिक महिलाओं को मंदिर से जोड़ने का कार्य करूंगी।

चुनावी कार्य के पश्चात सभी महिलाओं ने अपने अध्यक्ष दिनेश कुमार को अपने कंपनी यूनियन के चुनाव में पांचवीं बार जीत हासिल करने पर माता की चुनरी ओढ़ा कर बधाई दी। आज के चुनावी कार्यक्रम में मुख्यरूप से गिरधारी लाल साहू, परमानंद कौशल, जमुना निषाद, फूलों देवी, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नूतन साहू, द्रौपदी देवी, पार्वती देवी, चित्रा देवी, फुलेश्वरी देवी, देवती निषाद, पुष्पा देवी निषाद, चांदनी साहू, हेमा देवी, कमला देवी, नंदनी देवी आदि उपस्थित थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading