September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर की यूसील तुरामडीह माइंस में ठेका मजदूर की मौत, नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर की यूसील तुरामडीह माइंस में ठेका मजदूर की मौत, नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : सुंदरनगर स्थित यूसील (UCIL) के तुरामडीह माइंस में कार्यरत ठेका मजदूर जयराम हांसदा की काम के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मृतक मजदूर के परिवार के समर्थन में आ गए हैं। परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने प्रबंधन से स्थायी नौकरी और मुआवजे की मांग की है।

परिजनों और जनप्रतिनिधियों की मांग

बैठक में मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी देने, परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा उपलब्ध कराने और मृतक के तीनों बच्चों को यूसील स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा देने की मांग प्रमुखता से रखी गई। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

वार्ता में हुआ आमना-सामना

घटना के बाद यूसील प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता हुई। प्रबंधन की ओर से जादूगोड़ा पर्सनल एचओडी राकेश कुमार, कैमिकल सुपरिटेंडेंट एन. नायक, पर्सनल मैनेजर गिरीश कुमार गुप्ता, संजीव रंजन और डीजीएम पर्सनल आर.के. सिंह मौजूद रहे। वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों में केरूआडुंगरी पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हु मुर्मू, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, जेएलकेएम के भागीरथी हांसदा, बिक्रम टुडू, भागमत मार्डी, गणेश सरदार, मुखिया सरजम मार्डी, पाथोर हो, मंगल केराई, जितेन हेंब्रम, रामचंद्र मार्डी और जितराय हांसदा शामिल थे।

प्रबंधन का रुख

वार्ता के दौरान प्रबंधन की ओर से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि मुआवजा राशि और नौकरी को लेकर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

परिवार की पीड़ा

बैठक में मृतक की पत्नी सोमवारी हांसदा भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि जयराम की मौत से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। अब बच्चों की पढ़ाई और जीवनयापन पूरी तरह से अधर में लटक गया है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading