September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

दिल्ली के मिर्ची गैंग ने तो नहीं दिया है बिष्टूपुर में 30 लाख लूट की घटना को अंजाम

दिल्ली के मिर्ची गैंग ने तो नहीं दिया है बिष्टूपुर में 30 लाख लूट की घटना को अंजाम

जमशेदपुर : बिष्टूपुर गुरुद्वारा के पास हिन्दुस्तान यूनिलिवर के डिस्ट्रीब्यूटर साकेत कुमार आगीवाल से 30 लाख रुपये की लूट की घटना को बिल्कुल ही नए मोडस अपरेंडी से अंजाम दिया गया है। आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को अंजाम देना शहर की पहली घटना है। इस तरह का गैंग दिल्ली के जहांगीरपुर में है। उस गैंग को मिर्ची गैंग के नाम से लोग जानते हैं। कहीं उसी गैंग की ओर से तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। पुलिस भी मामले की टोह लेने में जुटी हुई है। मामले में पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को इनोवा कार से अंजाम दिया गया था जिसपर कुल 4 बदमाश सवार थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उसी के हिसाब से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भुक्तभोगी की बात करें तो वे बिष्टूपुर के गिरिराज भवन गुरुद्वारा एरिया रोड नंबर 2 के रहने वाले हैं। रोजाना की तरह वे अपनी स्कूटी से 30 लाख रुपये कैश एक बैग में लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इस बीच ही गुरुद्वारा रोड पर घटना को अंजाम दिया गया। इधर घटना के बाद पुलिस का कहना है कि बैग में नकद 30 लाख रुपये थे या नहीं इसका प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस लूट की घटना को स्वीकार रही है।

मामले की जांच में यह बात सामने आ रही है कि भुक्तभोगी की स्कूटी इनोवा कार पर सवार बदमाशों ने रुकवाई और आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इनोवा कार की बात करें तो उसपर नंबर नहीं लगा हुआ था। ऐसे में पुलिस के लिए भारी परेशानी खड़ी करने वाली बात है। नंबर के हिसाब से पुलिस टोह भी लगा सकती थी। अब मुखबिरों की भी परेशानी बढ़ गई है। मिर्ची गैंग की तलाश में कहीं जमशेदपुर की पुलिस दिल्ली के जहांगीरपुर तो नहीं जाएगी। इस तरह की बातें भी सामने आ रही है। पुलिस महकमा में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर इस तरह की मोडस अपरेंडी में पहले तो कभी घटना को अंजाम नहीं दिया गया था। कहीं ये नया गैंग तो नहीं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading