September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गोलमुरी में नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

गोलमुरी में नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

जमशेदपुर : शहर के टेल्को कंपनी में स्थायी नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुरपये की ठगी करने का एक मामला गोलमुरी थाने में दर्ज कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भुक्तभोगी की बात करें तो गोपाल कृष्ण सिंह गालुडीह के नामदा बस्ती के रहने वाले हैं। उन्होंने मामले में आरोपी टेल्को गुलमोहर स्कूल के पीछे क्रॉस रोड नंबर 4 के रहने वाले जगदंबा सिंह और उनकी पत्नी वंदना देवी को बनाया है।

भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया है कि उनसे एक जनवरी 2023 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच 20 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी जगदंबा और वंदना ने कहा था कि वे लोग टेल्को कंपनी में स्थायी नौकरी लगाने का काम करते हैं। रुपये की ठगी दो साल में कई किस्तों में की गई थी। नौकरी लगाने का समय सीमा पार होने के बाद भुक्तभोगी की ओर से अपने रुपये की मांग की गई थी. इसके बाद उन्हें रुपये भी नहीं दिया गया. तब जाकर मामला थाने तक पहुंचा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading