August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

बाजार समिति ने कैंटीन संचालक को दी अंतिम चेतावनी

बाजार समिति ने कैंटीन संचालक को दी अंतिम चेतावनी

जमशेदपुर : कृषि उत्पादन बाजार समिति परसूडीह की ओर से कैंटीन संचालक मेसर्स त्रिदेव इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर कृष्णा कुमार मिश्रा को अंतिम चेतावनी दी गई है। मिश्रा को 2023 से 2026 तक के लिए कैंटीन का ठेका दिया गया था। परंतु वह 2024-25 से कैंटीन का संचालन नहीं कर रहे। इसलिए उनसे 10 सितंबर तक एकरारनामा की शर्तों के अनुसार 2024-25 एवं 2025-26 के लिए अगस्त 2025 तक का कुल बकाया जीएसटी सहित तीन लाख 54 हजार 492 रुपए चुकाने के लिए कहा गया है। बाजार समिति के पणन सचिव ने मिश्रा से कहा है कि वे राशि जमा कर कैंटीन चलाना सुनिश्चित करें, अन्यथा कैंटीन का आवंटन रद्द करते हुए राशि की वसूली की जाएगी और इसकी पूरी जवाबदेही उन्हीं पर होगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading