चाईबासा पुलिस और कोबरा बटालियन की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम, निवासी बीजापुर छत्तीसगढ़ और एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबू, निवासी सरायकेला जिला शामिल हैं। इनके पास से पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है। एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकरी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ 40 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश द्वारा महिला दस्ता सदस्यों का शारीरिक शोषण किया जाता है और कई महिला सदस्यों का अवैध गर्भपात कराया गया है। सूचना के मुताबिक नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे और बड़ी घटना की साजिश रच रहे थे। इसके बाद एएसपी अभियान पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों नक्सलियों को जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल- पहाड़ी इलाकों से गिरफ्तार किया। पुलिस और कोबरा की इस संयुक्त सफलता से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

GPT-5.5 LAUCNCHED : अब AI खुद करेगा कंप्यूटर के काम, OpenAI का दावा

….AI अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, काम भी करेगा….कोडिंग और डेटा एनालिसिस में बड़ी मदद….एजेंटिक AI फीचर से खुद मॉनिटर करेगा टास्क….फिलहाल प्रीमियम यूजर्स...

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पश्चिम एशिया तनाव का असर : सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। लगातार...

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत