August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

टिस्को मिल्स सोसायटी के सदस्यों को 3725 रुपये तक का लाभांश, औसत लाभांस 21 प्रतिशत तक

टिस्को मिल्स सोसायटी के सदस्यों को 3725 रुपये तक का लाभांश, औसत लाभांस 21 प्रतिशत तक

जमशेदपुर : टिस्को मिल्स कोआपरेटिव सोसायटी का वार्षिक आम सभा विनीत शाह उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,दीबा अहमद, के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आम सभा में लिए निर्णय के अनुसार स्टील ग्रेड, एन एस ग्रेड के सदस्यों को 50 हजार रुपये तथा जेसीएपीसीपीएल के सदस्यों को 40 हजार रुपये की बढोतरी की गई है। अब सदस्यों को 7लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा।आम सभा में निर्णय लिया गया कि सदस्यों को स्मृति चिन्ह और 300रुपये का कूपन दिया जाएगा। इस वर्ष सर्वाधिक 3725रुपये लाभांश सदस्यों को मिलेगा।आम सभा में सोसायटी में25वर्ष पूरा करने वाले तीन सदस्यों को सम्मानित किया गया। आम सभा में सचिन व राजेश कुमार चक्रवर्ती,,सदस्य राजन पान्डे, विपुल कुमार सिंह, मुक्ति कांत मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती, समेत कई सदस्य उपस्थित थे। आम सभा में दिवंगत सदस्यों को श्रधांजलि दी गई।अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री मती शकुंतला बंदोपाध्याय ने किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading