September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

4 सितंबर को होगा टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कर्मचारी संघ का चुनाव

4 सितंबर को होगा टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कर्मचारी संघ का चुनाव

15 पदों के लिए गुप्त मतदान, नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू

जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चुनाव 4 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। चुनाव गुप्त मतदान पद्धति से होगा और इसमें कुल 15 पदों पर कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे।

केवल वही सदस्य चुनाव में भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 31 जुलाई 2025 तक सदस्यता ग्रहण कर ली है और जिनकी सदस्यता वर्तमान में प्रभावी है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को मतदाता सूची एवं निर्वाचन क्षेत्र की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन पत्र जारी करने एवं जमा करने की प्रक्रिया चलेगी।

1 सितंबर को ही नामांकन पत्रों की जाँच, उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन और नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा।

अंतिम सूची का प्रकाशन तथा नमूना मतपत्र 2 सितंबर दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शित किया जाएगा।

मतदान 4 सितंबर को होगा।

चुनाव स्थल के रूप में बारा प्लांट कैंटीन हॉल, सीआर प्लांट कैंटीन हॉल और डेमैग कॉन्फ्रेंस रूम निर्धारित किए गए हैं।

निर्वाचन समिति और पर्यवेक्षक

कार्यकारिणी समिति ने चुनाव संचालन के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

निर्वाचन अधिकारी – श्री बी.के. रे (उपाध्यक्ष, झारखंड इंटक)

सहायक निर्वाचन अधिकारी – श्री परबिंदर सिंह सोहल (उपाध्यक्ष, टिनप्लेट यूनियन), श्री अंजनी कुमार (महासचिव, टीआरएफ श्रमिक संघ) और श्री संजय कुमार सिंह (महासचिव, ब्लू स्कोप कर्मचारी संघ)।

पर्यवेक्षक – श्री ददन सिंह (महासचिव, सी.एच. एंड आर वर्कर्स यूनियन) और श्री साईं बाबू राजू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टिनप्लेट यूनियन)।

निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

संघ के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और महासचिव अमन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग चुने जाएं जो ईमानदार हों और संघ की एकता व मजबूती में विश्वास रखते हों।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading