जमशेदपुर : निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 45- घाटशिला विधानसभा उप चुनाव हेतु एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन आगामी 02 सितम्बर (मंगलवार) को किया जाएगा।
कार्यक्रम
दावे एवं आपत्तियों की अवधि : 02.09.2025 से 17.09.2025 तक
दावे एवं आपत्तियों का निपटारा : 25.09.2025 तक
अंतिम प्रकाशन : 29.09.2025 (सोमवार)
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 01.07.2025 की अर्हता तिथि तक योग्य नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं। नाम संशोधन हेतु प्रपत्र-8 तथा स्थानांतरण/विलोपन हेतु प्रपत्र-7 में आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से भी किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित BLO/ERO/AERO के कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समय पर नाम दर्ज कराना, संशोधित कराना अथवा आवश्यक सुधार कराना सुनिश्चित करें।

