September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सीतारामडेरा में पीट-पीटकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

सीतारामडेरा में पीट-पीटकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा के छायानगर दांडी मेडिकल के पास चोरी के आरोप में पीट-पीटकर राहुल भुइयां की हत्या करने के मामले में परिवार के सदस्यों ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले में भुइयांडीह निर्मल नगर का शुभम शर्मा उर्फ टिंकू, मानगो दाईगुट्टू रोड नंबर 6 का सूरज कुमार रवि, सीतारामडेरा ह्यूम पाइप चंडीनगर का संतोष कुमार श्रीवास्तव व अन्य दो को आरोपी बनाया गया है।

घटना के बाद सीतारामडेरा पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। मामले में दूसरा पक्ष शुभम शर्मा की ओर से थाने में काउंटर केस किया गया है। इसमें राहुल के अलावा विक्की भुइयां और अविनाश भुइयां को आरोपी बनाया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading