July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कदमा पुलिस ने ऑटो चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, सात चोरी के ऑटो बरामद

कदमा पुलिस ने ऑटो चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, सात चोरी के ऑटो बरामद

जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने संगठित ऑटो चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापामारी कर सात चोरी के ऑटो, 16 नंबर प्लेट, नकली आरसी कार्ड और भारी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य मोहम्मद रईस, सौकत अली और मोहम्मद असगर उर्फ लारिया को गिरफ्तार किया गया है।

मामला गादी मोहम्मद नीद के लिखित आवेदन के आलोक में दर्ज कांड से जुड़ा है। जिले में लगातार हो रही ऑटो चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी। टीम ने सूचना संकलन के आधार पर 20 अगस्त को कपाली क्षेत्र में छापामारी की।

छापामारी के दौरान मोहम्मद रईस के घर से एक चोरी का ऑटो, विभिन्न नंबर प्लेट, इंजन पार्ट्स, कटर मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार रईस की निशानदेही पर तीन और ऑटो बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के ऑटो रईस को दिए जाते थे और वह पार्ट्स बदलकर, रंग-रोगन कर और नकली कागजात तैयार कर उन्हें 70 से 80 हजार रुपये में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य दो अपराधियों को भी चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया।

सिटी एसपी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में ऑटो चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इस सफलता से पुलिस को जिले में ऑटो चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading