September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कदमा थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

कदमा थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

कदमा बाजार से एक और मानगो जेके सोसाइटी से हुई तीन की गिरफ्तारी

जमशेदपुर : कदमा थाना पुलिस ने रविवार को सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, ये युवक साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और कदमा में लगने वाले गणेश पूजा मेले को निशाना बनाने के इरादे से आए थे।

सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए कदमा बाजार से एक युवक को चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ा। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को मानगो के जेके सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से नौ मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो मेमोरी कार्ड बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था और पूर्व में भी हार्ट बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार महतो (साहेबगंज), रितेश कुमार नोनिया (आसनसोल), तौशिप शेख (आसनसोल) और रसी कुमार (साहेबगंज) के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ कदमा थाना में आईपीसी की धारा 379(2) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने दी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading