September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटा स्टील के गोपालपुर प्लांट में फर्नेस ऑयल से एलपीजी परिवर्तन में सफलता

टाटा स्टील के गोपालपुर प्लांट में फर्नेस ऑयल से एलपीजी परिवर्तन में सफलता

जमशेदपुर : ओडिशा के गंजाम जिले में स्थित टाटा स्टील के फेरो अलॉयज प्लांट (एफएपी) गोपालपुर ने अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए फर्नेस ऑयल के उपयोग से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) में सफलतापूर्वक परिवर्तन कर लिया है। इस रणनीतिक बदलाव से परिचालन दक्षता सुनिश्चित करते हुए संयंत्र के कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

यह परिवर्तन टाटा स्टील और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बीच हुए समझौते के बाद हुआ है, जिसके तहत आईओसीएल, गोपालपुर संयंत्र को जो इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के फेरो अलॉयज़ एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के अंतर्गत संचालित हैंं। एलपीजी की निर्धारित मात्रा की आपूर्ति करेगा। एलपीजी सुविधा का उद्घाटन करते हुए टाटा स्टील के एफएएमडी के कार्यकारी प्रभारी पंकज सतीजा ने कहा कि एफएपी गोपालपुर में फर्नेस ऑयल से एलपीजी पर स्विच करना, कम कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य से स्वच्छ ईंधन की ओर हमारी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। हमें इस प्रयास में आईओसीएल के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है, जिससे हमें कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ-साथ हानिकारक सल्फर ऑक्साइड को कम करने और एक हरित औद्योगिक भविष्य की ओर भारत की यात्रा में योगदान करने में मदद मिलेगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading