किताडीह गोलीकांड का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त 2025 की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में घायल रवि यादव पर हमले के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को जानकारी दी कि 5 अगस्त की शाम 6:00 बजे रवि यादव, पिता कन्हैया यादव, निवासी किताडीह ग्वालापट्टी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में परसुडीह थाना कांड संख्या 102/25, दिनांक 6 अगस्त 2025, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घायल रवि यादव और निहाल तिवारी के बीच कुछ माह पूर्व मारपीट हुई थी। समझौते के बावजूद निहाल तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन निहाल तिवारी और समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु स्कूटी पर सवार होकर किताडीह ग्वालापट्टी नाला के पास पहुंचे। यहां रवि यादव ने समीर को देख अपनी गाड़ी रोक दी और उससे झगड़ा करने लगा। उसी दौरान निहाल तिवारी ने अपने बैग से पिस्टल और कट्टा निकालकर रवि यादव पर पांच से छह राउंड फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु और अप्राथमिकी अभियुक्त विवक साह व संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में मारपीट, तीन हिरासत में

जमशेदपुर के डॉल्फिन क्लब में आयोजित पूल पार्टी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए और पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से धान की फसल जलमग्न

लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों की सैकड़ों एकड़ धान फसल जलमग्न हो गई। विधायक सविता महतो के हस्तक्षेप के बाद तीन फाटक खोले गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत