एमजीएम में सेवाएं सुलभ और समयबद्ध हो : उपायुक्त

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अस्पताल के पुराने भवन से नई इकाइयों में लंबित शिफ्टिंग कार्य, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन भी इकाइयों से संबंधित उपकरण अब तक पुराने भवन में हैं, उनकी जल्द शिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए ताकि परिसर का समुचित उपयोग हो सके। ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में मरीजों को बिना किसी परेशानी के इलाज मिले। इसके लिए स्टाफ की नियमित उपस्थिति और समन्वय बना रहे । अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर आदि की अद्यतन जानकारी ली गई। कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए चिकित्सकों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति और जवाबदेही तय हो।

उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि अस्पताल की सेवाएं न केवल सुलभ और समयबद्ध हों, बल्कि मरीजों को बेहतर वातावरण भी मिले। पुराने भवन से शिफ्टिंग, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, चिकित्सकीय जवाबदेही, इन सभी पहलुओं पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, इसे और आगे बढ़ायें ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में निदेशक एनईपी, सिविल सर्जन, एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के संस्थापक अनित थापा ने बुधवार को गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी (चीफ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत