September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुलफकार बने पूर्वी सिंहभूम व पुष्कर सरायकेला के डीएसओ

जमशेदपुर : जुलफकार अंसारी पूर्वी सिंहभूम के नये जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) बनाये गये हैं। वे सलमान जफर खिजरी का स्थान लेंगे, जिनकी अभी पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देना होगा। दूसरी ओर, पुष्कर सिंह मुंडा को सरायकेला खरसावां का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। कार्मिक प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने 17 डीएसओ की ट्रांसफर पोस्टिंग की है।

गौतम कुमार . सिंहभूम तो मृत्युंजय कुमार दुमका के डीटीओ बने

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के दो अधिकारियों की पोस्टिंग डीटीओ के रूप में कर दी गई है। हालांकि उनकी जगह किसी अन्य अफसर की पोस्टिंग नहीं की गई है। धालभूम के भूमि सुधार उप समाहर्ता गौतम कुमार को पश्चिमी सिंहभूम और कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार की पोस्टिंग दुमका के डीटीओ के रूप में की गई है। मंगलवार को इन दोनों सहित राज्य के कुल नौ अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को सौंपी गई थी।

गौतम कुमार के तबादले और पोस्टिंग के कारण धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर दोनों पद खाली हो गए हैं। जिले में पूर्व से आईटीडीए के परियोजना निदेशक और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) का पद प्रभार में चल रहा है। एडीसी एडीएम जबकि डीडीसी आईटीडीए के परियोजना निदेशक के प्रभार में हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading