September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ट्रिपल टेस्ट की पड़ताल को जमशेदपुर पहुंची झारखंड पिछड़ा आयोग की टीम

ट्रिपल टेस्ट की पड़ताल को जमशेदपुर पहुंची झारखंड पिछड़ा आयोग की टीम

जमशेदपुर: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए किए गए ट्रिपल टेस्ट की समीक्षा को लेकर झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम गुरुवार को जमशेदपुर पहुंची। आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम ने सर्किट हाउस में जिले के वरीय अधिकारियों और नगर निकाय से जुड़े पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में टीम ने नगर निकायों की स्थिति, ओबीसी मतदाताओं की संख्या और जातिगत स्थिति पर चर्चा की।

आयोग की यह टीम नगर निकाय वार्डों में जाकर ओबीसी समुदाय के वोटरों की संख्या, पहचान और स्थिति का आकलन कर रही है। टीम वोटर लिस्ट में दर्ज नाम, पिता या पति का नाम और जाति की स्पष्टता की जांच करेगी ताकि यह तय किया जा सके कि संबंधित व्यक्ति को राजनीतिक आरक्षण का अधिकार मिल रहा है या नहीं।

जानकी यादव ने बताया कि टीम डोर-टू-डोर सर्वे करेगी और सुनिश्चित करेगी कि जिनका नाम ओबीसी श्रेणी में है, उनकी जाति की स्पष्ट पहचान हो। यदि वोटर लिस्ट में जाति अस्पष्ट है, तो इससे राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाधा आ सकती है और ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अधूरी रह सकती है।

जमशेदपुर के बाद यह टीम सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों का भी दौरा करेगी और वहां के नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट की स्थिति की गहन जांच करेगी। इस समीक्षा में आयोग के अध्यक्ष के साथ सदस्य नरेश वर्मा भी शामिल रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading