नीमडीह के पहाड़ी क्षेत्र से 12 केन बम बरामद

चांडिल : सरायकेला- खरसावां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) उग्रवादी संगठन ने दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम नीमडीह के समीप पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से गोला-बारूद छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर सरायकेला- खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर एवं एसएसबी-26 बटालियन के संयुक्त अभियान दल ने मंगलवार को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान के दौरान नीमडीह के समीप पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा पूर्व में डंप किए गए 1.5 किलोग्राम केन एलईडी के 12 पीस बरामद किए गए। बरामद एलईडी को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की सहायता से विनष्ट कर दिया गया।. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस संदर्भ में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त अभियान में सरायकेला- खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और एसएसबी-26 बटालियन शामिल रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

विकसित भारत रोजगार योजना से बिहार के विकास को मिलेगी गति : श्रवण कुमार

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत