September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जन शिकायत निवारण दिवस : उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनीं, निष्पादन के निर्देश

जन शिकायत निवारण दिवस : उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनीं, निष्पादन के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने प्रमुख रूप से सड़क मरम्मत व निर्माण, भूमि विवाद, म्यूटेशन एवं नामांतरण की प्रक्रिया में विलंब, योग शिक्षक के रूप में नियुक्ति, पारिवारिक विवाद, नौकरी, अनुकंपा नियुक्ति की मांग, आवासीय प्रमाण पत्र, नाली जाम की समस्या, लंबित पेंशन/वेतन भुगतान, विधवा/दिव्यांग पेंशन से वंचित लाभार्थी, लेबर कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में विलंब, अतिक्रमण की शिकायतें, ऑनलाइन लगान जमा में आ रही तकनीकी दिक्कतें, चौकीदार नियुक्ति के दूसरी सूची की मांग, मेडिकल सहायता, बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता की शिकायत एवं एफआईआर दर्ज नहीं होने की शिकायत, विस्थापित परिवारों की समस्या, ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े मामले, मंइयां सम्मान योजना का लाभ और देशी शराब दुकान को बंद करने की मांग की मांग की। इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, ग्रामीण युवाओं ने अपनी बात रखी। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा पूछताछ कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। गंभीर और जटिल मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।

उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानकर, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी के साथ निष्पादित किया जाए। इस जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य जिला प्रशासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत और पारदर्शी सेतु बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक को सुना जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading