राजस्थानी महिलाओं ने मनाया सिंधारा, सावन की मस्ती में खूब झूमी महिलाएं

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के सयुंक्त तत्वाधान में राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित कार्यक्रम कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल रामगढ़िया सभा साकची की सजावट राजवाड़ा थीम पर की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूला लगाया गया, जो काफी खुबसूरती से सजाया गया था। मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल लगाए गये थे। हरे पीले, लाल और नीले रंग के परिधान में लगभग 500 महिलाओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और जमकर मस्ती की।

लोकगीत, नृत्य, मेहंदी, झूले व पारंपरिक खेलों के साथ मनोरंजन का भरपूर संगम

म्यूजिकल तम्बोला खेल, सावन क्वीन, देवरानी-जेठानी, ग्रुप डांस, हॉउसी समेत महिलाओं और बच्चों के लिये नृत्य प्रतियोगिता एवं अन्य कई छोटे छोटे खेलों का आयोजन हुआ। सावन क्वीन को मेला स्मार्ट फ़ोन, और भी कई तरह के पुरस्कार बांटे गए। महिलाओं के लिये मेहंदी और विभिन्न श्रृंगार की व्यवस्था की गई। सोलह शृंगार के साथ महिलाओं ने रैंप वॉक किया। म्यूजिकल तम्बोला खेल में जमकर पुरस्कार बांटे गये।

महिलाओं ने इन व्यंजनों का उठाया लुत्फ

क्लब कचौड़ी, आलू की सब्जी, जलेबी, चौमिन मंचूरियन, मोमोस, अमेरिकन डोसा, चाट, पुचका, भेलमुरी, पास्ता, पाउ भाजी, चाय, मोक्टल, फ्राई राइस और बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा।

आयोजन को सफल बनाने में जिन महिलाओं ने दिया योगदान

ज्योति अग्रवाल, ममता मुनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी पायल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, समेत कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत