जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला राजद कमिटी का विवाद अब गहरा गया हैँ, जहां कार्यकारी कमिटी ने वर्तमान समय मे तथाकथित जिला अध्यक्ष एवं उनके साथियों पर गलत ढंग से जिला अध्यक्ष बनने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मुद्दे पर एक वार्ता को सम्बोधित किया जहां राजद कार्यकारी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे, इन्होने कहा की पूर्व मे जिन्हे जिला निर्वाचन पदाधिकारी घोषित किया गया था, उन्होंने पैसे लेकर शंभू चौधरी को गलत ढंग से जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया। प्रदेश नेतृत्व को भी अँधेरे मे रखा गया। उन्होंने कहा की प्रदेश कमिटी के कुछ पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैँ, उन्होंने कहा की राजद प्रदेश अध्यक्ष को इन तमाम जानकारियों को साझा किया गया है। उन्होने आश्वाशत किया है की इस मामले मे वे निष्पक्ष फैसला करेंगे और राजद के वर्षो पुराने कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाएंगे।
