एनएसयूआई ने चलाया सदस्यता अभियान,आनन्द बिहारी दुबे ने कराया शुभारंभ

जमशेदपुर : जिला एनएसयूआई के तत्वावधान में सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। को-ऑपरेटिव काॅलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में समन्वयक रजनीश सिंह शामिल हुए। मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने एनएसयूआई की सदस्यता छात्रों को दिला कर अभियान को शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर उन्होंने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों को शुभकानाएं दी। कहा कि छात्रों को पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। छात्रों में नेतृत्व विकास के तहत प्रखण्ड स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्र स्तर पर समाज सेवा, राष्ट्र सेवा की भावना रखनी चाहिए। आज के छात्र कल के भविष्य हैं। आगे चलकर छात्रों को अपने परिवार का जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है। इन सब के अलावा शैक्षणिक कार्य पर नजर रखने के लिए छात्र एनएसयूआई का सदस्य बने। इससे बौधिक विकास के साथ- साथ नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। एनएसयूआई संगठन से छात्रों को अपने अधिकारों और सुविधा के लिए आवाज उठाने का प्लेटफार्म मिलता है।

एनएसयूआई समन्वयक रजनीश सिंह ने कहा कि एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी काॅलेजों में सदस्यता अभियान चलेगा। अब छात्रों की आवाज को कोई दबा नही सकता है। सदस्यता अभियान के प्रथम दिन कुल 123 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत