September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सिदगोड़ा में पंचमुखी हनुमान व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

सिदगोड़ा में पंचमुखी हनुमान व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

जमशेदपुर: सिदगोड़ा 28 नंबर चौक स्थित श्री श्री अखिल चन्द्र पंचमुखी शिव एवं हनुमान मंदिर में शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व मंदिर के संस्थापक चन्द्रगुप्त सिंह ने स्वयं किया। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।

कलश यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता अखिलेश चौधरी, ईश्वर दयाल तिवारी, संजय सिंह, कप्तान उदयभान सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, पिंटू सिंह, धनंजय सिंह, राजा सिंह, विनोद सिंह, भोला सिंह, शिवरंजन सिंह, आदित्य सिंह, सोनू सिंह, चीकू सिंह, प्रीतम सिंह, विकास सिंह, रितेश सिंह, अमन सिंह, श्याम कुमार, प्रिंस सिंह, मनींद्र सिंह, रितेश राय, सुधीर सिंह, कुनू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा के उपरांत संध्याकाल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, इसमें भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। भजन-कीर्तन, जयकारों और आरती से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading