September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, झारखंड में अव्वल, देशभर में तीसरा स्थान

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, झारखंड में अव्वल, देशभर में तीसरा स्थान

जमशेदपुर : देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जमशेदपुर ने एक बार फिर झंडा गाड़ दिया है। 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे भी बड़ी बात यह है कि झारखंड राज्य में जमशेदपुर लगातार पांचवें वर्ष सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है।

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को इस सम्मान से नवाजा गया। समारोह में देशभर के शहरों के नगर निकाय प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

अपर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि यह अवार्ड जमशेदपुर के लोगों का है। यहां के लोग स्वच्छता को लेकर बेहद जागरूक हैं। सफाई को उन्होंने अपनी आदत बना ली है। मैं टाटा स्टील और जेएनएसी की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया। जमशेदपुर भारत के उन गिने-चुने औद्योगिक शहरों में से है

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading