September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : सिविल सर्जन

मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : सिविल सर्जन

सरायकेला : जिले में सिविल सर्जन का प्रभार लेने के बाद पहली बार मंगलवार को सीएस सरयू प्रसाद सिंह ने सदर अस्पताल सरायकेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्पताल के सभी विभाग सुचारू ढंग से संचालित हैं। इन्हें और बेहतर तरीके से संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में बने छह बेड वाले आईसीयू को संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिले के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से संपर्क करते हुए आवश्यक दवा और संसाधन अस्पताल को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की खराब स्थिति पर जवाब देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि ब्लड बैंक को बेहतर किया जाएगा। यहां मानव संसाधन की कमी के कारण जितनी उपलब्धि मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल पाती है। ब्लडबैंक में रक्त की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत रक्तदान के लिए आने वाली कंपनियों से बात की जाएगी और सरायकेला में ही रक्तदान कराने पर जोर दिया जाएगा। मौके पर डीपीएम निर्मल दास, अस्पताल प्रबंधक संजीत राय एवं चिकित्सक डॉ चंदन कुमार मौजूद थे। सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading