August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एएसएल मोटर्स के समक्ष सफारी गाड़ी में आग लगाने और आत्मदाह करने का प्रयास

एएसएल मोटर्स के समक्ष सफारी गाड़ी में आग लगाने और आत्मदाह करने का प्रयास

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एएसएल मोटर्स से एक ग्राहक द्वारा खरीदे गए सफारी गाड़ी में बार- बार आ रहे तकनीकी खराबी से परेशान ग्राहक ने मंगलवार को मानगो स्थित शोरूम के समक्ष गाड़ी में आग लगाने और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते पुलिस ने ग्राहक को गाड़ी में आग लगाने और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिस ने बताया कि चूंकि यह एक ग्राहक और डीलर के बीच का मामला है इसलिए वे इसपर कुछ खास मदद नहीं कर सकते मगर आत्महत्या एक दंडनीय अपराध है। इधर ग्राहक सुमित ने बताया कि जब से उन्होंने गाड़ी खरीदी है तब से गाड़ी के तकनीकी खराबी से जूझ रहे हैं। शोरूम से लेकर कंपनी तक फरियाद लगा चुका हूं। थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज करायी है मगर कोई सुनवाई नहीं होता देख गाड़ी और खुद को खत्म करने का निर्णय लिया। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मालूम हो इस ग्राहक ने पूर्व में भी शोरूम के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। किससे फरियाद करें। शोरूम के मैनेजर और कर्मचारी भी उनकी मांग को अनसुना कर रहे हैं। कंपनी प्रबंधन के लोग भी इस मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading