September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

जमशेदपुर: शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू और मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी सुप्रियो घोष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो वे घबरा गए और जवाब देने में हिचकिचाने लगे। संदेह होने पर उन्हें हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये वाहन जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों – सीतारामडेरा, जुबिली पार्क, बिष्टुपुर, कपाली और नेशनल हाईवे के काली मंदिर के पास से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार सुप्रियो घोष कोई नया नाम नहीं है। वह पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading