September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीह में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय शिव शंकर महतो की मौत हो गई। वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी और वह एक पेड़ के नीचे रुक गया। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिससे वह मौके पर ही झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि शिव शंकर की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading