September 8, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Jamshedpur

महिला सशक्तीकरण : तनुश्री राय ने किया ‘द लाम रॉयस बेकरी एंड कन्फेक्शनरी’ का शुभारंभ

महिला सशक्तीकरण : तनुश्री राय ने किया ‘द लाम रॉयस बेकरी एंड कन्फेक्शनरी’ का शुभारंभ

जमशेदपुर :महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए मंगलवार को जमशेदपुर की बेटी तनुश्री राय ने कदमा शास्त्रीनगर 1 नंबर ब्लॉक में ‘द लाम रॉयस बेकरी एंड कन्फेक्शनरी’ का शुभारंभ किया। बेकरी का उद्घाटन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता पूरबी घोष ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूरबी घोष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं, उसी दिशा में तनुश्री राय का यह प्रयास सराहनीय है। चार अन्य महिलाओं को साथ लेकर उन्होंने रोजगार सृजन की मिसाल पेश की है।”

तनुश्री राय ने जानकारी दी कि इस बेकरी में वेज पेस्ट्री, केक, कुकीज़, डोनट्स, ब्राउनी, हॉट डॉग, पिज्जा और बर्गर जैसी अनेक स्वादिष्ट वस्तुएं उपलब्ध होंगी। साथ ही आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Newsletter

Get the day's top stories in your inbox

Subscribe to the Town Post newsletter — no spam, just the news that matters.

We respect your privacy. Unsubscribe anytime.

Thanks! Please check your inbox to confirm your subscription.

Follow Us

Follow us on social media for the latest news and updates.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading