September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

समाजसेवी सपना निभा रहीं सामाजिक दायित्व

समाजसेवी सपना निभा रहीं सामाजिक दायित्व

जमशेदपुर : समाजसेवी सपना सोना निरंतर निभा रहीं अपना सामाजिक दायित्व। अंत्योदया भवन परिसर के समीप स्थित स्लम एरिया में राखी जी के जन्मदिन पर 200 लोगों को भोजन कराया। टीम पीएसएफ के द्वारा चलाया जा रहा फूड अभियान में धरातल में रह रहे जरुरतमंदों के लिए सबसे बड़ा दानदाता बनकर उभरी समाजसेवी सपना सोना।

रविवार को प्रतिदिन टीम पीएसएफ के द्वारा चलाया जा रहा फूड अभियान में, जमशेदपुर की समाजसेवी सपना वर्ष भर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने के चलते, जरुरतमंदों के लिए सबसे बड़ा दानदाता बनकर उभरी। ये वही सपना सोना है, जिन्होंने जनवरी माह में इसी अंत्योदया भवन स्लम एरिया में 25 से अधिक सोलर लाइट लगवा कर बस्ती को रोशनी से सरोवर कर दिया था। आज अपने परिवार के सदस्या राखी जी के जन्मदिन पर अंत्योदया भवन परिसर के ठीक बगल में स्थित स्लम एरिया में 150 लोगों को एवं नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम में 50 लोगों के लिए रात्रि बेला उत्तम स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की। सबसे पहले दोनों जगह बहुत ही खुबसूरत केक कटिंग किया गया। दोनों परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था। मौके पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कन्हैया कुमार शर्मा, आशीष अग्रवाल एवं सौरभ चटर्जी मौजूद थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading