August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस का बॉडीगार्ड हटा, जताई नाराजगी

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस का बॉडीगार्ड हटा, जताई नाराजगी

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस का एक मात्र बॉडीगार्ड वापस ले लिया गया है। अंगरक्षक की वापसी देवघर श्रावणी मेला में तैनाती के नाम पर की गई है। इस प्रक्रिया का सहिस ने जोरदार विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका विधान सभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी है। ऐसे में एकलौते बॉडीगार्ड को वापस लेना, उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के नाम पर पूर्व मंत्री और विधान सभा सदस्यों को दी गई सुरक्षा वापस लेना स्थापित नियम के भी प्रतिकूल है। पूर्व मंत्री ने इस मामले में उपायुक्त एवं एसएसपी से तत्काल यह निर्णय वापस लेने और उन्हें अंगरक्षक उपलब्ध कराने की मांग की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading