अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने हेमकुंड जाने वाले जत्थे को किया रवाना

जमशेदपुर: उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में स्थित हेमकुंड साहिब के दर्शन को जाने वाले संस्था हेमकुंड सेवा समिति के जत्थे को टाटानगर रेलवे स्टेशन में अरदास कर रवानगी दी गई। जम्मू वाले ज्ञानी हरजिंदर सिंह ने अरदास की।

विदाई देने वालों में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा, बिहार राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह नलुवा, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी एवं अन्य पहुंचे थे। उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने दशम ग्रंथ का हवाला देते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने पूर्व जन्म में उत्तराखंड की सात पहाड़ियों में तपस्या की थी और निरंकार के आदेश पर इस धरती पर अवतार धारण किया था। इन चार महीने में लाखों श्रद्धालु पूरे दुनिया भर से यहां पहुंच कर गुरु जी की आशीष प्राप्त करते हैं।

सोसाइटी के बॉबी सचदेवा, गुरदीप सिंह निक्कू झारखंड वाले एवं अन्य के मार्गदर्शन में यह जत्था जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पहचान: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण...

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत