September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कदमा में ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुकानदार का भाई समेत तीन हिरासत में, पुलिस रही जांच

कदमा में ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुकानदार का भाई समेत तीन हिरासत में, पुलिस रही जांच

जमशेदपुर : शहर के कदमा बाजार में ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर दो युवकों ने लाखों रुपए के सोने की अंगूठी पर हाथ साफ किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार का कहना है कि सीसीटीवी की जांच में मामले का खुलासा हो जाएगा।

सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक अंगूठी दिखाने के नाम पर दुकान मालिक को उलझाए रहा। दूसरे युवक ने समय रहते सोने की अंगूठी पर अपना हाथ साफ कर दिया। संध्या समय दुकान के मालिक ने जब सामान का मिलान किया तब उसे संदेह हुआ। उसके बाद सीसीटीवी की जांच की तो मामले की जानकारी मिली।उसके बाद ज्वेलरी दुकान के मालिक ने इसकी शिकायत कदमा थाने में की। पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी में कैद तीन युवकों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।. इधर, गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि दुकान के मालिक के भाई के कहने पर उन लोगों ने चोरीकी। फिलहाल पुलिस दुकान मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस चोरी की सोने की अंगूठी की भी तलाश कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading