September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बहरागोड़ा गैस रिसाव पर  समय रहते काबू पाया गया, जनजीवन सामान्य होने की ओर 

बहरागोड़ा गैस रिसाव पर  समय रहते काबू पाया गया, जनजीवन सामान्य होने की ओर 

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जामशोला के पास मंगलवार को एक प्रोपलीन गैस टैंकर में हुए रिसाव की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। 

हालांकि राहत की बात यह है कि विशेषज्ञों और प्रशासनिक टीम की तत्परता से हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए हैं और अब आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया जा रहा है।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। 

विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव पर काबू पाया गया और क्षतिग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित रूप से दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया गया।

प्रशासन की सतर्कता ने टाला बड़ा खतरा
जमशोला क्षेत्र में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। घटना स्थल पर पहुंचे पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे सभी दलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्थानीय ग्रामीणों और जिला प्रशासन की तत्परता व तालमेल से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।

स्थानीय लोगों की भूमिका भी सराहनीय
इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग भी सराहनीय रहा, जिन्होंने न केवल प्रशासन को समय पर सूचना दी, बल्कि बचाव कार्यों में भी सहयोग किया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading