September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मनीष कुमार ने 7 महीनों से खाली पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी का संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी आने की जगी आस

मनीष कुमार ने 7 महीनों से खाली पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी का संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी आने की जगी आस
#post_seo_title #separator_sa #site_title

मनीष कुमार ने 7 महीनों से खाली पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी का संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी आने की जगी आस

जमशेदपुर;  पूर्वी सिंघभूम जिले ने नये उप विकास आयुक्त,(डीडीसी) के रूप में 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस)  के अधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होने सरकारी योजनाओं को जन जन तक समय पहुंचाने को  अपना लक्ष्य बताया.

पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत मे कहा की उनकी प्रथमिकता सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहूंचाना है, तमाम योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय से पहुंचे ये उनका प्रयास रहेगा.

बता दें विगत सात महीनों से अधिक समय से  डीडीसी का  पद जिले मे रिक्त था.

बताते चलें कि बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर मनीष कुमार को पदस्थापित किया गया था. इस संबंध में नोटिफिकेशन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से जारी किया गया था.

  डीडीसी बनने के पहले वे रांची के ऊर्जा विभाग में बतौर संयुक्त सचिव काम कर रहे थे. उनको तत्काल प्रभाव से कामकाज संभालने को कहा गया था. 

उप विकास आयुक्त जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) भी होता है. जिले में पिछले 7 महीनों से  यह पद खाली था, जिस कारण जिला परिषद का काम बाधित हो गया था. नए डीडीसी के पदस्थापन के बाद अब जिला में विकास कार्यों के तेज होने की संभावना बढ़ गई है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading