Anti encroachment drive: पाकुड़ में अतिक्रमण पर बुलडोजर, सडक़ किनारे की दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को प्रशासन ने हटाया


पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ किनारे लगायी गयी दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.  
शहर में सिविल एसडीओ आवास के निकट से पुराने सदर अस्पताल  चौक तक यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
नगर परिषद का दावा है कि पूरे शहरी क्षेत्र में सडक़ किनारे लगायी गयी अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है ताकि शहर के मुख्य सडक़ पर आवागमन सुचारू रह सके.
इधर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जब प्रशासन की ओर से एक होटल पर जेसीबी चलाया गया तब होटल मालिक की  आंखों से आंसू छलक आए. उसने प्रशासन से चीख चीख कर अपने होटल को नहीं तोडऩे की अपील की गई लेकिन प्रशासन का बुलडोजर अपना काम करता रहा.
अब अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य सडक़ चौड़ी हो गयी है. अतिक्रमण हटाने को लेकर  शहरी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले ही माइकिंग कर दुकानदारों को जानकारी दे दी गयी थी. कई दुकानदारों ने जानकारी मिलने के बाद अपने सामान को हटा लिया था. जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान को नहीं हटाया था, उन्हीं दुकानों को जेसीबी के सहारे तोड़ा गया.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव भी मौजूद रहे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत