Naman tiranga yatra: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर जमशेदपुर में निकली अखंड तिरंगा यात्रा, सडक़ों पर उमड़ा राष्ट्रभक्तों का सैलाब


आयोजक संस्था नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने अनुशासन के साथ गौरवमय यात्रा के लिए शहरवासियों का जताया आभार

जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

इस यात्रा में शहर के प्रबुद्धजनों, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं हजारों युवाओं  ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ अपनी विशाल उपस्थिति दर्ज करायी. एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान स्थित सभा स्थल से मां भारती के रथ को तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिवार के सभी सदस्यों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

जमशेदपुर में नमन संस्था की ओर से निकाली गई अखंड तिरंगा यात्रा में शामिल शहरवासी

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक परिवार ने संभाली. यात्रा में सबसे आगे तीन सफेद घोड़ों पर तिरंगा लहरा रहा था. इसके पीछे मां भारती का रथ शोभयमान था. अन्य झांकियों में तीनों वीर शहीदों को फांसी के फंदे को चुमते हुए दर्शाया गया. सारा शहर एक ओर तिरंगे की आन बान और शान के साथ सुशोभित हो रहा था तो दूसरी और भारत माता की जय, वंदे मातरम की जय से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था.

 यात्रा में सम्मलित देशभक्तों के साथ साथ यात्रा के स्वागत हेतु खड़े लोगों में भी उमड़ता जोश देखते ही बन रहा था लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस यात्रा का स्वागत किया.
 यात्रा के दौरान भालूबासा दुकानदार संघ, रजक समाज, जंबू अखाड़ा समिति, मुखी समाज, प्रजापति समाज, विश्वकर्मा समाज, गंडा समाज, रामलीला उत्सव समिति, विक्की फर्नीचर, नीलकंठ सेवा संघ, गौसिया लंगर समिति, सब्जी विक्रेता संघ, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी समाज, साकची दुकानदार संघ, सुहागन, झंडा चौक फुटपाथ एसोसिएशन, टेम्पु स्टैंड एसोसिएशन, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक, पैग़ामे अमन , पायल टैक्स , गुरुनानक मार्केट वि गुरुनानक ज्वेलर्स , साहू समाज , पंजाबी समाज ,
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, नौजवान सभा, हो समाज, तुरी समाज , मनोकामना मंदिर, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, आल इंडिया सिख स्टुडेंट फेडरेशन, कालीमाटी दुकानदार संघ एसोसिएशन, तेलगू समाज , काशीडीह दुकानदार संघ , छप्पन भोग, गणगौर, गंभीर टायर्स, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, खजान सिंह सिद्धू, रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, कृष्णा मंदिर रिफ्यूजी कालोनी, बंग भाषी समाज, स्थाई कर्मचारी संघ, बाबा वदभाग सिंह सेवा दल, गोलमुरी चौक बजरंग अखाड़ा समिति एवं अन्य संगठनों ने सेवा  शिविर लगाकर मां भारती की अगवानी की और अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

जमशेदपुर में नमन संस्था के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक सरयू राय ,महंत विद्यानंद सरस्वती ,शैलेंद्र सिंह ,अमरप्रीत सिंह काले व अन्य

 कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महामंत्री सरदार इंदरजीत सिंह, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह , क्षत्रिय समाज शम्भूनाथ सिंह , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद,, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके  सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, नट्टू झा, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, विजय खां, अजय सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, रामनारायण शर्मा, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव,  समाजसेवी व आल इंडिया सिख स्टूडेंट फ़ेडरेशंस के सतनाम सिंह गंभीर सहित शहर के दर्जनों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य उपस्थित रहे.
इस मौक़े पर सरयू राय ने कहा कि देशविरोधी विघटनकारी शक्तियों से लडऩे के लिए ऐसे ही पहल से ताकत मिलती है और सचमुच ही शहादत के बाद मिली इस आजादी का मायने समझने के लिए इससे बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता . देश के युवा जब तिरंगे की आन, बान और शान के लिए  जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच-नीच और दलों से ऊपर उठकर खड़ा होता है तब  राष्ट्रप्रेम की ऐसी सुनामी दिखती है  इस दिशा में अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में नमन परिवार का यह प्रयास अतुलनीय और सच में नमन का पात्र है.
महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में शहीदों और अपनी शहादत और सांस्कृतिक विचारों को अक्षुण्ण रखने के लिए आयोजित होने वाला यह सबसे भव्य आयोजन है. राष्ट्र भक्ति के लिए नमन परिवार के जज्बे को नमन.
इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 2016 में जब देश विरोधी ताकतें भारत को कमजोर करने में जुटी थी तब लोहनगरी में नमन परिवार ने अखंड तिरंगा यात्रा से उनकी गलतफहमी और भ्रम को तोड़ते हुए उनके इरादों को मुँहतोड़ जवाब दिया था और चेताया था कि जब भी देश विरोधी ताकतें राष्ट्र की अखंडता पर वार कर अंधकार फैलाने का कुत्सित प्रयास करेगा तो उनके  नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब नमन परिवार ऐसे ही देशभक्ति की मशाल प्रज्वलित कर एकता और अखंडता की रोशनी देने के लिए सदैव संकल्पित है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

SARAIKELA KHARSAWAN : कोल्हान महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने को प्रयासरत

गम्हरिया : कोल्हान महिला मंडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।...

छत्तीसगढ़ में हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ की खास स्क्रीनिंग, सीएम समेत मंत्री भी हुए शामिल

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की पहली विशेष स्क्रीनिंग में शामिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत