Jharkhand jaguar case: बागबेड़ा निवासी झारखंड जगुवार के जवान अनीश वर्मा की ट्रेनिंग के दौरान मौत सवालों के घेरे में,  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग


जमशेदपुर :  बागबेड़ा निवासी झारखंड जगुवार के जवान अनीश वर्मा ने पलामू में ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली. अनीश को तत्काल इलाज के लिए पलामू के एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अनीश के बागबेड़ा स्थित घर पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, साथ में ट्रेनिंग कर रहे जवानों ने जैप 8 मुख्यालय के एक डीएसपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

अब अनीश के साथ ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि अनीश उनके लिए आवाज उठाता रहता था. कैंप में व्यवस्था सही नहीं रहती थी जिसकी शिकायत वह अक्सर किया करता था. इसी बात को लेकर 13 मार्च को डीएसपी से उसकी झड़प भी हुई थी. बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया. वायरल वीडियो में उसने बताया है कि जब अनीश को फंदे से लटकता पाया गया तो अधिकारियों ने कहा कि इसे मर जाने दो. अनीश को अस्पताल पहुंचाने में भी आधे घंटे लेट हो गया.


इधर, जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा में रहने वाली अनीश की मां आशा देवी ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. आशा देवी ने बताया कि अनीश की शादी जून 2021 में हुई थी.उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है. अब उसकी मौत के बाद परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. साल 2013 में उसने ड्यूटी ज्वाइन किया था. उन्होंने बताया कि 2 मार्च को वह एक रात के लिए घर आया था फिर सुबह वापस चला गया. मंगलवार रात को ही थोड़ी देर के लिए वीडियो कॉल पर बात हुई थी पर बात करने के दौरान ऐसा नहीं लगा कि दूसरे दिन उसकी मौत की खबर आएगी. घर से कुछ लोग पलामू के लिए रवाना हो चुके है.
परिजनों ने मांग की है कि अनीश के पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी किया जाए और इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया जाए. प्रशासन इसके लिए उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन करे.,

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत