Mango shubhash colony: मानगो  निवासी रियल स्टेट व स्क्रैप कारोबारी अमरनाथ सिंह का शव घर में मिला ,  पत्नी पर हत्या का आरोप, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी हिरासत में

जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रियल स्टेट व स्क्रैप कारोबारी अमरनाथ सिंह का शव घर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि सिंह की मौत कैसे हुई? क्या वास्तव में उनकी पत्नी मीरा सिंह ने ही हत्या की है या मौत का कारण कुछ और है? मीरा सिंह पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस पूरी गहराई के साथ एक कड़ी को जोड़कर पूरे मामले का  राज जानने का प्रयास कर रही है.

बताया जाता है कि अमरनाथ सिंह पहले मांगों के ही मुंह सिटी में रहा करते थे. कुछ साल पहले धंधा में मंदी आ जाने के कारण सुभाष कॉलोनी स्थित अपने मकान में रहने लगे थे.

1 दिन पहले यानी गुरुवार की रात को उनके घर से बदबू आने लगी स्थानीय लोगों को शक हुआ और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खुला तब पुणे में रहने वाले अमरनाथ सिंह के बेटे को सूचना दी गई बेटे ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस पहुंची तब अमरनाथ सिंह की पत्नी मीरा सिंह का नया वआक्रामक रूप लोगों ने देखा चिल्ला चिल्ला कर बोलने लगी कि हां, हमने ही अमरनाथ सिंह की हत्या कर दी है. अपने पति को मार दिया है लेकिन घर में किसी को घुसने नहीं देंगे. मीरा सिंह को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. फिर भी पुलिस ने जुगाड़ लगाकर स्थानीय लोगों के साथ घर के अंदर प्रवेश किया और लोगों ने शव की एक झलक देख ली.

इस बीच मीरा सिंह ज्यादा आक्रोशित हो गई. जिसके बाद घर के बाहर बिजली से करंट फैला दिया, जिससे कोई भी घर के अंदर ना प्रवेश कर सके. महिला ने देर रात तक घर में ड्रामा किया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस छत पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. जिसके बाद उसे उलीडीह थाना ले जाया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता रहता था. घर के अंदर का हंगामा बाहर भी सुनाई देता था. वहीं बताया जा रहा है कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी. जब पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि अमरनाथ पिछले 26 तारीख के बाद से दिखाई नहीं दे रहे थे.

स्थानीय लोगों से पता चला कि अमरनाथ सिंह का रियल स्टेट और स्क्रैप का कारोबार था. इसके अलावा बोकारो में भी एक कंपनी थी. घर होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी मून सिटी में फ्लैट लेकर रहते थे. चार साल से कारोबार में घाटा हो रहा था, जिसकी वजह से दोनों वापस से घर में शिफ्ट हो गए थे. लोगों ने अमरनाथ को आखिरी बार 26 फरवरी को देखा था, उसके बाद से वह नजर नहीं आए. संभवत: 27 फरवरी को ही उनकी हत्या कर दी गई .

सूचना मिलते ही परिवार के लोग रांची से जमशेदपुर पहुंचे. वहीं, अमरनाथ सिंह के छोटे भाई भी सुबह रांची से जमशेदपुर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने कहा कि भैया और भाभी के साथ इतना समय नहीं बिताया है. मगर इस तरह की घटना हो गई, यह जांच की बात है. हालांकि भाभी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी. मगर इस तरह की घटना को अंजाम देना मुमकिन नहीं था .

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

1947 के बाद देश को पीएम मोदी जैसा समर्पित नेता नहीं मिला : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (आईएएनएस इंटरव्यू)

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों के सफल नेतृत्व को पूरा किया है, जो उनकी सरकार के प्रति...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत