September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Varsha Patel Murder; वर्षा पटेल हत्या मामले में एएसआई धर्मेंद्र को उम्रकैद, जमशेदपुर में अदालत ने मर्डर केस में लगातार दूसरे दिन सुनाई सजा

Varsha Patel Murder; वर्षा पटेल हत्या मामले में एएसआई धर्मेंद्र को उम्रकैद, जमशेदपुर में अदालत ने मर्डर केस में लगातार दूसरे दिन सुनाई सजा

जमशेदपुर : स्थानीय न्यायालय में लगातार दूसरे दिन 28 फरवरी मंगलवार को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई बिष्टुपुर के चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए ए एस आई धर्मेंद्र कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है इसके पहले सोमवार को बागबेड़ा निवासी बिल्डर राम सकल यादव हत्याकांड मैं दोषी करार दिए गए 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी

बिष्टुपुर के चर्चित  वर्षा पटेल हत्याकांड में मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवायी करते हुये  यह सजा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने सुनायी . सजा सुनाते समय वर्षा पटेल की मां- बहन के साथ परिवार के लोग भी अदालत में मौजूद थे. बता दें कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह की रहनेवाली वर्षा पटेल 12 नवंबर 2021 को अचानक  गायब हो गयी थी. इसके बाद 18 नवबर 2021 को वर्षा का शव टेल्को के तार कंपनी तालाब से बोरा में बंद हालत में पुलिस ने बरामद किया था. तब शव की पहचान उसकी छोटी बहन ने की थी. 

इसके बाद वर्षा की बहन जया के बयान पर बिष्टुपुर थाने में एएसआइ धर्मेंद्र के खिलाफ अपहण करने और हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिये शव को तालाब में फेंक देने का मामला दर्ज कराया गया था. वर्षा पटेल की मां लक्ष्मी पटेल ने बातचीत में बताया कि मेरी बेटी वर्षा पटेल पढ़ने- लिखने में काफी तेज थी. वह प्रशासनिक अधिकारी बनने की तमन्ना लिये हुये थी. इस मामले में उन्हें पुलिसवालों का खुलकर सहयोग नहीं मिला है, लेकिन कोर्ट के न्याय का वह सम्मान करती है. कोर्ट के फैसले से वह बेहद संतुष्ट हैं.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading